June 3, 2020

#Thinkable

#विचारणीय
                              
एल्कोहल के पीछे की यह दौड़ 🏃🏻‍♂कहाँ तक सही ?

विश्व में इन दिनों कोरोना वायरस को लेकर जहाँ दहशत का माहौल बन रहा है वहीं कोरोना से बचाव के लिए महंगे सेनिटाइजर काम में लेने की सलाह मुफ़्त में दी जा रही है।

बड़े  दुःख की बात है जब  मंदिर में प्रवेश से पूर्व  सेनिटाइज़र से हाथ धोकर प्रवेश की बात को भी खूब प्रचारित किया जा रहा है।

जिस एल्कोहल को शराब की श्रेणी में रखा जाता है। विवेक त्यागकर मंदिर  जाने से पूर्व लोग सेनिटाइजर का प्रयोगकर रहे हैं ।

धीरे धीरे लाॅक डाउन खुलने के साथ सभी मंदिर जाना शुरु करेंगे और फिर सेनिटाइज़र से हाथ धोकर मन्दिर में प्रवेश कर जल अभिषेक और पूजा करना शुरु हो जाएगा...

कहीं ऐसा न हो कल यह एल्कोहल हमारे चौकों में, आहारचर्या में पहुंच जाए।

बात कड़वी है किंतु सेनिटाइज़र छोड़कर साबुन , पेपर सोप तक ही सफ़ाई सीमित रहने देवें तो श्रेष्ठ है।

मन्दिर जाने से पूर्व सेनिटाइज़र से हाथ धोना शराब 🍾से हाथ धोने के बराबर है।

कृपया  मंदिर में प्रवेश से पूर्व ,साबुन आदि का ही उपयोग करें।

निवेदन है कृपया ऐसा होने से रोकने का भी प्रयास करें।  

मंदिर  में अभक्ष्य वस्तुओं के प्रयोग की शुरुआत न होने दीजिए

                     जय श्री कृष्णा